ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

प्रशांत किशोर पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

PATNA : अपने खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद प्रशांत किशोर के ऊपर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। प्रशांत किशोर ने अपने खिलाफ दर्ज केस को देखते हुए अग्रिम जमानत की याचिका

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अपने खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद प्रशांत किशोर के ऊपर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। प्रशांत किशोर ने अपने खिलाफ दर्ज केस को देखते हुए अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसे पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद प्रशांत किशोर को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही साथ अदालत ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी मना कर दिया है। 


प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाना में दर्ज मुकदमे की केस डायरी कोर्ट ने मांगी है। अब एडीजे 12 की अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी। 


प्रशांत किशोर से जुड़े मामले में अगली सुनवाई पर पुलिस केस डायरी कोर्ट के सामने रखेगी। प्रशांत किशोर की तरफ से दायर की गई अग्रिम जमानत की अर्जी पर बहस के दौरान जिला लोक अभियोजक विजय कुमार सिन्हा ने यह दलील दी कि प्रशांत किशोर के ऊपर लगे आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और आरोपी ने दूसरे का आईडिया चुराकर आर्थिक और राजनीतिक लाभ हासिल किया है। ऐसे में उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिलनी चाहिए उधर प्रधान किशोर की याचिका पर फैसला नहीं होने के बाद उनके वकील ने कोर्ट से कम से कम गिरफ्तारी पर रोक लगाने की भी गुजारिश की लेकिन कोर्ट ने फिलहाल इससे इंकार कर दिया। अब अगली सुनवाई तक प्रशांत किशोर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक की रहेगी।