ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: पुल पर स्कूटी लगाकर नदी में कूदी महिला, घरवालों से परेशान होकर उठाया ये कदम

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है. एक महिला ने गंडक नदी में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि घरवालों से परेश

बिहार: पुल पर स्कूटी लगाकर नदी में कूदी महिला, घरवालों से परेशान होकर उठाया ये कदम
First Bihar
1 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है. एक महिला ने गंडक नदी में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि घरवालों से परेशान होकर महिला ने ये बड़ा कदम उठाया है.


घटना नगर थाना क्षेत्र की है, जहां नया गंडक पुल पर स्कूटी खड़ी कर एक महिला नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि महिला अपने घरवालों से परेशान थी, जिसके कारण वह इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हुई. हालांकि राहत की बात ये है कि जब महिला नदी में कूदी तो वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मछुआरों की मदद से उसकी जान बचा ली.


जिस महिला ने ये कदम उठाया वह पटना के अनीसाबाद की रहने वाली बताई जा रही है. महिला ने पुलिस को बताया कि परिवारिक कलह से परेशान होकर वो ऐसा करने पर मजबूर हुई.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें