ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

पूजा का प्रसाद खाने से 120 लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

VAISHALI: घटना वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के महथी धर्मचंद पंचायत के वार्ड नंबर 10 की है, जहां पूजा का प्रसाद खाने से 120 लोगों की तबियत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि इन्हे फ़ूड

पूजा का प्रसाद खाने से 120 लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: घटना वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के महथी धर्मचंद पंचायत के वार्ड नंबर 10 की है, जहां पूजा का प्रसाद खाने से 120 लोगों की तबियत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि इन्हे फ़ूड प्वाइजनिंग हो गया है। बीमार लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जब तक ये लोग ठीक नहीं हो जाते तब तक  मेडिकल टीम गांव में कैंप करेगी। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार देर रात से ही एक-एक कर सभी लोग बीमार होने लगे, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर तक गांव के अधिकतर लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द से परेशां हो गए। सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची, जिसके बाद बीमार लोगों का इलाज शुरू हुआ। साथ ही उन्हें ओआरएस के पैकेट दिए गए। पांच लोगों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी ले जाया गया।



मामले को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमिताभ कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार शाम विशनपुर गोविंद गांव में एक शख्स के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी। पूजा के प्रसाद में केले के घौद को पकाने के लिए केमिकल में डालने के बाद उबाला भी गया था। इसी वजह से सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। 


टैग्स