ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

चिकन-दारू की पार्टी कर पुलिसवालों को किया टल्ली, फिर गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना बनाकर कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात विकास सिंह

PATNA: बेउर जेल से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया कुख्यात विकास सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से कुख्यात व

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: बेउर जेल से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया कुख्यात विकास सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से कुख्यात विकास सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चंपत हो गया. कुख्यात के साथ पटना पुलिस के एक दारोगा के साथ 6 जवानों की टीम भेजी गई थी, जहां 6 दिसंबर को पुलिस को टल्ली करके कुख्यात विकास सिंह फरार हो गया. जिसके बाद कुख्यात की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी और पटना पुलिस की टीम खाली हाथ वापस लौट आई.


विकास सिंह बेउर जेल में पिछले 10 सालों से बंद था. दिल्ली के आरकेपुरम थाने में दर्ज केस के सिलसिले में 7 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उसकी पेशी थी. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अनिल सिंह भी अभियुक्त था जो दिल्ली के उसी होटल में उससे मिला. अनिल सिंह के साथ मन्नी सिंह और सन्नी सिंह भी था. पहाड़गंज के एक होटल में पुलिसवालों के साथ सभी ने चिकन-दारू की पार्टी भी. विकास सिंह ने पुलिसवालों को दारू पिलाई फिर जब पुलिसवाले शराब के नशे में टल्ली होकर खर्राटा लेने लगे, तब कुख्यात विकास सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना करके वहां से फरार हो गया. 


पुलिसवालों को शराब के नशे में टल्ली करके मौके का फायदा उठाकर विकास सिंह होटल से फरार हो गया. जिसके बाद कोर्ट में उसकी पेशी नहीं हो सकी और पटना पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई. वहीं इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि विकास सिंह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6 के प्रिंस कॉलोनी का रहने वाला है. विकास सिंह के खिलाफ गर्दनीबाग, बेउर समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है. 


टैग्स