ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस टीम पर पत्थरबाजी

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के चिरैया थाना पुलिस पर एक दलित युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने थाना में जमकर हंगामा

पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस टीम पर पत्थरबाजी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां  जिले के चिरैया थाना पुलिस पर एक दलित युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने थाना में जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों सहित स्थानीय आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। 


जानकारी के अनुसार, आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाना घेर लिया। इस दौरान पुलिस गाड़ी पर भी हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिया। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि एक युवक को पुलिस द्वारा नशे की हालत में पकड़कर थाना लाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया गया। 


वहीं, घटना के सबंध में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने पुलिस पर पिटाई करने के आरोप से इंकार करते हुए बताया कि नशे की हालत में युवक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वह जख्मी हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। उकसावे में आकर महिलाओं आदि ने थाना पंहुचकर हंगामा किया। पत्थरबाजी भी शुरू कर दिया।


इधर नशेड़ी युवक के जख्मी होने के बाद पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाना पहुंच गए। जिस दौरान आक्रोशित लोगों ने चिडैया थानाध्यक्ष करमवीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी को खदेड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष, बच्चे सहित ग्रामीण थाना समीप पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं।


घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जख्मी साम्हरखुर्द पंचायत के भिरखी राजकुमार सदा के पुत्र जीतो सदा है। कुछ दिनों पहले भी राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए आंदोलन भी किया गया था। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।