ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

पटना के थानेदार को बगैर सीट बेल्ट लगाए गाड़ी से घूमना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वसूला जुर्माना

Patna- पटना में एक थानेदार को पेट्रोलिंग करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह बगैर सीट बेल्ट लगाए गाड़ी से घूम रहे थे. जिसके कारण उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा. बगैर सीट बेल्ट लगाए थाने

FirstBihar
Neeraj Kumar
2 मिनट

Patna- पटना में एक थानेदार को पेट्रोलिंग करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह बगैर सीट बेल्ट लगाए गाड़ी से घूम रहे थे. जिसके कारण उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ा. बगैर सीट बेल्ट लगाए थानेदार साहब सरकारी गाड़ी से अपने इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे.

पटना में गुरूवार की शाम बेली रोड ट्रैफिक पुलिस बिहार म्यूजियम के बाहर गाड़ियों की चेकिंग लगा रखी थी. उस दौरान वहां से गुजर रही कई गाड़ियों को ट्रैफिक नियमों के तहत पकड़ कर जुर्माना लगाया जा रहा था. उसी समय एसके पुरी के थानेदार नीरज कुमार सिंह सरकारी गाड़ी से पेट्रोलिंग करते हुए वहां से गुज़र रहे थे. 


ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बगैर सीट बेल्ट लगाए घूम रहे थानेदार की गाड़ी को रोक दिया. एसके पुरी के थानेदार नीरज कुमार से जुर्माना के रूप में एक हज़ार रुपया वसूल किया गया. जिसके बाद थानेदार ने अपनी गलती स्वीकार भी की.