ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पुलिस ने बाइक सवार के सिर पर मारा डंडा, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

JAMUI : पुलिस का काम है नागरिकों की रक्षा करना लेकिन जमुई में यही रक्षक नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होते जा रहे हैं. दरअसल, सड़क पर बाइक से जा रहे युवक पर टाउन थाना की पुलिस की द

पुलिस ने बाइक सवार के सिर पर मारा डंडा, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : पुलिस का काम है नागरिकों की रक्षा करना लेकिन जमुई में यही रक्षक नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होते जा रहे हैं. दरअसल, सड़क पर बाइक से जा रहे युवक पर टाउन थाना की पुलिस की दबंगई देखने को मिली. 


जमुई न्यू टोला बिहारी निवासी दशरथ सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह अपने एक दोस्त के साथ हरनाहा स्थित सेंट्रल बैंक से रुपए निकालने जा रहा था. तभी अतिथि पैलेस मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रहे सदर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने उक्त बाइक चालक को रुकने को कहा लेकिन जब तक युवक बाइक रोकता तब तक वहां मौजूद एक जवान बाइक सवार युवक के सिर पर लाठी से वार कर दिया. 


सिर पर चोट लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पास खड़े दूसरे वाहन से जा टकराई. इस दुर्घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया. युवक के घायल होने पर पुलिस जवान उसे उठाकर बाईपास रोड स्थित डॉ. राजेश कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया.  इधर परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य पर सवाल उठाया गया तो मामले को बिगड़ता देख पुलिस जवानों ने परिजनों से माफी मांगते हुए मामले को शांत कराया. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें