ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार : 12 थानेदारों का तबादला, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए SP ने किया ट्रांसफर

SUPAUL : सुपौल जिले में क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. सहरसा कोशी क्षेत्र के डीआईजी पंकज कुमार प्रवीण क

बिहार : 12 थानेदारों का तबादला, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए SP ने किया ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिले में क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. सहरसा कोशी क्षेत्र के डीआईजी पंकज कुमार प्रवीण के आदेशानुसार एसपी ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेर बदल किया है. विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों को पुलिस कप्तान से इधर से उधर किया है.


सुपौल के पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने को लेकर कई थानेदारों का तबादला किया है. एसपी कार्यालय से निर्गत आदेश के मुताबिक तबादला किये गए सभी थानेदारों को नए थानों का पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है. 


बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना सुपौल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक दीनानाथ मंडल को वीरपुर, अंचल पुलिस निरीक्षक शिवकिशोर प्रसाद को प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र सुपौल, पिपरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को मरौना थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक नागेंद्र ठाकुर को पिपरा थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक त्रिवेणीगंज और राघोपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को भीमनगर ओपी थानाध्यक्ष में पदस्थापित किया है. 


इनके अलावा राजेश्वरी ओपी थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि को प्रभारी अभियोजन कोषांग सुपौल कोर्ट, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशंकर को राजेश्वरी ओपी का थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार केसरी को थानाध्यक्ष वीरपुर,पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को सुपौल सदर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार को थानाध्यक्ष निर्मली औऱ पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी को जदिया थानाध्यक्ष बनाया गया है. 

बिहार : 12 थानेदारों का तबादला, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए SP ने किया ट्रांसफर

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें