ब्रेकिंग
Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर

पुलिस को देखते ही रोने लगा शराबी, कहा-साहब..शराब पिया नहीं पिलाया गया हूं

VAISHALI: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों की मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही पीने वाले सुध

पुलिस को देखते ही रोने लगा शराबी, कहा-साहब..शराब पिया नहीं पिलाया गया हूं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों की मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। पूर्ण शराबबंदी रहने के बावजूद शराब पीने का जुगाड़ लोग कर लेते हैं। ताजा मामला वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक का है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में एक शराबी सड़क पर तमाशा करते नजर आया। सामने पुलिस को देख वह हाथ जोड़कर रोने लगा। कहना लगा कि साहब हम शराब पिये नहीं है बल्कि मुझे पिलाया गया है। शराब के नशे में धुत इमादपुर जाने वाली सड़क पर एक युवक हंगामा कर रहा था। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शराबी युवक अपने सामने पुलिस को खड़ा देख फूट फूट कर रोने लगा। 


हाथ जोड़कर उसने पुलिस को कहा कि साहब हम शराब खुद नहीं पिये हैं बल्कि मुझे पिलाया गया है। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने शराबी और पुलिस के बीच हो रही बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि युवक का मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को देखते ही रोने लगा शराबी, कहा-साहब..शराब पिया नहीं पिलाया गया हूं

पुलिस को देखते ही रोने लगा शराबी, कहा-साहब..शराब पिया नहीं पिलाया गया हूं


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता