ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-जोड़े की थाने में कराई गयी शादी, प्रेग्नेंट होने के बाद लड़के वाले शादी करने से कर रहे थे इनकार

CHAPRA: थाने में अक्सर अपराध के मामले सामने आते हैं लेकिन छपरा का परसा थाना एक प्रेमी जोड़े के लिए शादी का मंडप बन गया। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में प

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-जोड़े की थाने में कराई गयी शादी, प्रेग्नेंट होने के बाद लड़के वाले शादी करने से कर रहे थे इनकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: थाने में अक्सर अपराध के मामले सामने आते हैं लेकिन छपरा का परसा थाना एक प्रेमी जोड़े के लिए शादी का मंडप बन गया। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में प्रेमी-युगल की धूमधाम के साथ शादी करायी गई। शादी की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों के अलावा पुलिस कर्मियों ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया।


ग्रामीणों में बताया कि थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी युगल का काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तब एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी। लेकिन परिजनों के मना करने के बाद भी दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से छिप-छिप कर मिलते रहे। इस दौरान प्रेमिका गर्भवती हो गई और इस बात की जानकारी परिजनों को हुई। 


प्रेमिका के माता-पिता प्रेमी के परिजनों पर शादी करने का दबाव बनाने लगे लेकिन प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमिका के परिजनों ने न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया। मामला परसा थाना क्षेत्र के सगुनी पंचायत स्थित वेदवलिया निवासी रामप्रवेश राम के पुत्र अभय कुमार राम से जुड़ा है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तब प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और जब दोनों परिवार की सहमति बनी तब प्रेमी युगल की शादी थाने में ही करवा दी गयी। 


हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी

थानाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों की पहल पर सगुनी पंचायत के श्रीरामपुर निवासी मोती राम के पुत्री सलीका कुमारी को साथ में लेकर थाने में पहुंचे और हिन्दू रीति रिवाज से पुरोहित द्वारा शादी संपन्न हुई। शादी होने के बाद सलीका को पत्नी के रुप में पति अभय वेदवलिया स्थित अपने घर लेकर चला गया। इस अवसर पर इलाके के लोग मौजूद रहे। थाना परिसर में मौजूद लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन की कामना की। 

छपरा से रमिन्द्र सिंह की रिपोर्ट


टैग्स