ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस जवान पर FIR, महिला की प्राइवेट फोटो से छेड़छाड़ कर किया वायरल

PATNA : यदि आप खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं तो सबसे पहले पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन, जब पुलिस वाले की आपके साथ गलत हरकत करने लगे तो फिर मामला कुछ अलग हो जाता है। इसी कड़ी म

पुलिस जवान पर FIR, महिला की प्राइवेट फोटो से छेड़छाड़ कर किया वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यदि आप खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं तो सबसे पहले पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन, जब पुलिस वाले की आपके साथ गलत हरकत करने लगे तो फिर मामला कुछ अलग हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां बिहार पुलिस और बीएमपी के जवानों पर बड़ा आरोप लगा है। 


पुलिस के चार जवानों पर एक महिला की इज्जत से खिलवाड़ करने का इल्जाम है। उनके खिलाफ राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। राजीव नगर इलाके में रहने वाली महिला और उसके मुंह बोले सिपाही भाई की तस्वीर को एडिट कर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि वायरल तस्वीर की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तो पीड़ित महिला मानसिक रूप से बीमार हो गई है।


वहीं, इस इस मामले में महिला ने बीएमपी के दो जवानों समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दिये आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी और उसके मुंह बोले भाई के साथ निजी तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसके साथ कुछ पत्र भी अपलोड किए गए हैं। इसकी जानकारी जब उसको हुई तो वह डिप्रेशन में चली गई है। 


उधर, इस घटना को लेकर महिला ने कहा है कि जिस मोबाइल नंबर से फोटो वायरल किया गया है, वह सिम कार्ड एक पुलिस वाले के नाम पर है। इस मामले में बीएमपी दो में तैनात धीरज कुमार, नीरज कुमार के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं जिनके नाम वह नहीं जानती है। पीड़ित महिला इतना परेशान हो गई है कि उसने कार्रवाई नहीं होने पर खुद की जाने लेने चेतावनी दी है। इस मामले में राजीव नगर थानेदार ने बताया कि महिला को बदनाम करने के उद्देश्य से फोटो बनाकर वायरल किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपित सिपाही धीरज कुमार बीएमपी-दो मेंस एसोसिएशन का अध्यक्ष है। जिस मुंह भोले भाई के साथ महिला की तस्वीर वायरल की गई है वह भी बीएमपी में सिपाही है।