ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

POLICE ENCOUNTER : सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर से दहला इलाका, लाखों का इनामी अपराधी हुआ अरेस्ट

POLICE ENCOUNTER : गया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। इस अपराधी के पैर में गोली लगी है ...

POLICE ENCOUNTER
POLICE ENCOUNTER
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां गया में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक अपराधी के घायल होने की सूचना है। इस अपराधी के पांव में गोली लगी है। शुक्रवार की सुबह गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी मुहल्ले में कुख्यात अपराधियों व पुलिस टीम के बीच गोलीबारी हुई। 


जानकारी के अनुसार पुलिस के इनकाउंटर एक्सपर्ट ने कुख्यात पगला मांझी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में पगला मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही डेल्हा इलाके में छापेमारी जारी है। सिटी एसपी के निर्देश पर वहां काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी। 


जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को पगला मांझी के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी मुहल्ले में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी एसपी की मॉनीटरिंग में ऑपरेशन शुरू हुआ। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने एक विशेष टीम का गठन किया। इसमें सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती, डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र सहित कई इनकाउंटर एक्सपर्ट पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। 


वहीं, शुक्रवार की सुबह पूर्व से चिह्नित किये गये कुख्यात पगला मांझी के ठिकाने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे घर से बाहर निकलने को मजबूर किया। लेकिन, अपने आप को चारों तरफ से घिरा देख कुख्यात बदला मांझी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। अपने ऊपर फायरिंग होता देख पुलिस टीम ने जबावी फायरिंग कि। इसी कार्रवाई में कुख्यात पगला मांझी के पैर में गोली लगी और जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज को लेकर तुरंत मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. घटनास्थल से पुलिस ने एक रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा जब्त किया।