ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

131 फरार कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, 25 हजार रुपये तक के इनाम का ऐलान

Bihar News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 फरार और कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। सूची में स्प्रिट तस्कर, लूट-डकैती, आर्म्स एक्ट और जहरीली शराब कांड से जुड़े आरोपी शामिल हैं।

Bihar News
अपराधियों पर शिकंजा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने 131 फरार और कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित किया है।


जारी सूची में स्प्रिट तस्करी, अवैध शराब कारोबार, भू-माफियागिरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट-डकैती समेत कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को शामिल किया गया है। इन अपराधियों पर 3 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम रखा गया है।


एसपी कार्यालय से सूची जारी होते ही अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फरार अपराधियों के पास अब दो ही विकल्प हैं—या तो सरेंडर करें या फिर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का सामना करें।


सूची में 43 स्प्रिट तस्कर, 34 लूट-डकैती के आरोपी, 16 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त, एटीएम कटिंग गिरोह के सदस्य तथा जहरीली शराब कांड से जुड़े अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता