ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PNB बैंक से 52 लाख रुपए लूट का सरगना रिटायर्ड दारोगा का है बेटा, अंग्रेजी बोलकर लगा पुलिस को हड़काने

PATNA: राजधानी पटना के अनिसाबाद में पीएनबी बैंक में 52 लाख रुपए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लूटकांड का सरगना रिटायर्ड दारोगा का बेटा निकला है. अमन कुमार ने प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना के अनिसाबाद में पीएनबी बैंक में 52 लाख रुपए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  लूटकांड का सरगना रिटायर्ड दारोगा का बेटा निकला है. अमन कुमार ने पटना में आलीशान घर बनाने का सपना देखा था. उसने पहले जमीन खरीदने के लिए बैंक लूटने की प्लानिंग की. फिर वह घर बनाने वाला था. लेकिन उसका सपना चकनाचूर हो गया.

अंग्रेजी बोलकर लगा हड़काने

जब पुलिस ने उससे पूछताछ करने लगी तो वह अंग्रेजी में बोलने लगा. यही नहीं उसने हड़काने लगा. पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पटना के कई कोचिंग संस्थानों में अंग्रेजी की क्लास लेता था. 

 पुलिस ने लूटे गये रुपयों में 33 लाख बरामद करते हुए पांच अपराधियों को धर दबोचा है. कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला इस गिरोह का मास्टर माइंड निकला है. लुटेरों ने डकैती की रकम से शराब खरीद ली. पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि 22 जून को हुए पीएनबी की अनीसाबाद शाखा से 52 लाख रुपये की लूट  हुई थी इस सिलसिले में पुलिस ने 21 सदस्यीय SIT का गठन किया था. टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लूटे गये रुपयों में से 33 लाख 13 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. उन्होनें बताया कि गिरोह का सरगना कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला है, सरगना अमन कुमार शुक्ला उर्फ सत्यम शुक्ला कोचिंग सेंटर चलाता है और उसी ने लूट की साजिश रची थी. 


टैग्स