ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

PMCH Run For Good Health: स्वस्थ जीवन के लिए हजारों डॉक्टर्स और पूर्व छात्र दौड़े

गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक और प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह Run For Good Health कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। PMCH की सफलता के 100 साल पूरे होने पर उन्होंने दौड़ में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दीं।

BIHAR
जागरूकता अभियान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Run For Good Health: पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेंचुरी रन फॉर गुड हेल्थ” कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमसीएच के प्रधानाचार्य डॉ- विद्यापति चौधरी ने किया। इस दौड़ में हजारों डॉक्टरों और पीएमसीएच के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पटना में 23 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लोगों ने भाग लिया।


इस आयोजन में कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ- विजय प्रकाश, डॉ- अरविंद, डॉ- सुमन, डॉ- अमुल्य कुमार सिंह और डॉ- रई शामिल रहे। सभी ने इस पहल को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


गोल इंस्टीटड्ढूट के संस्थापक और प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीएमसीएच के सफल 100 वर्षों के सफर पर वहां मौजूद गोल इंस्टीट्यूट के सभी पूर्व छात्रों के साथ इस दौड़ में सम्मिलित सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया और पीएमसीएच के गौरवशाली इतिहास को एक नई ऊंचाई दी।

टैग्स