ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

नीतीश सरकार की पोल पट्टी JDU नेता ने खोल दी, परिवार में मौत हुई तो सुशासन की ऐसी तैसी कर दी

PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में मौत हो रही है. मरीजों को देखने वाला कोई डॉक्टरों और नर्स नहीं है. यह आरोप खुद जेडीयू नेता लगा रहे हैं. जेडीयू नेता ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में मौत हो रही है. मरीजों को देखने वाला कोई डॉक्टरों और नर्स नहीं है. यह आरोप खुद जेडीयू नेता लगा रहे हैं. जेडीयू नेता ने अपने जीजा को बचाने के लिए पार्टी के नेताओं से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. इलाज के अभाव में जेडीयू नेता के जीजा की पीएमसीएच में मौत हो गई. 

पीएमसीएच का दिखाया हाल

जीजा की मौत के बाद पटना महानगर के जेडीयू युवा इकाई के प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने फेसबुक लाइव आए हैं और पीएमसीएच की व्यवस्था की पोल खोल दी. लाइव के दौरान दिखाया कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं हैं. नर्स भी नहीं दिख रही है. हॉस्पिटल में सिर्फ गार्ड दिख रहे हैं. पूछने पर कहा जाता है कि टाइम होने पर डॉक्टर और नर्स आएंगे. इलाज के अभाव में मेरे जीजा की मौत हो गई. अगर समय पर उनका इलाज किया जाता तो जान बच सकती थी. पीएमसीएच में शव पड़ा है. 

पार्टी के कई नेताओं से मांगी मदद, लेकिन नहीं मिली मदद

अमित ने आरोप लगाया है कि उसने अपने जीजा की जान बचाने के लिए अपने पार्टी के कई सीनियर नेताओं को कॉल किया. लेकिन किसी ने मदद नहीं की. अगर किसी ने मदद की होती है इलाज हो जाता और उसके जीजा की जान बच सकती थी. 

टैग्स