ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

PMCH से अच्छी खबर, 10 रुपये में मिलेगा खाना

PATNA : कोरोना संकट में हजार मुसीबतों के बीच पटना के पीएमसीएच से एक अच्छी खबर सामने आई है। पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह अच्छी खबर है।

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट में हजार मुसीबतों के बीच पटना के पीएमसीएच से एक अच्छी खबर सामने आई है। पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह अच्छी खबर है। पीएमसीएच परिसर में चलने वाले कैंटीन में अब मरीजों और उनके परिजनों को केवल 10 रुपए में खाना मिलेगा। 


अस्पताल परिसर में चलने वाले भामाशाह भोजन भंडार में 10 रुपये देकर लोग खाना खा सकेंगे। भंडार के संचालक विजय कुमार के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए पीएमसीएच कैंटीन की तरफ से 5 रुपये की कटौती की गई है। मरीज और उनके परिजन अब 10 रुपये में चावल दाल सब्जी अचार या पांच रोटी के साथ दाल सब्जी भुजिया खा पाएंगे। कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था फ्री होगी। 


इसके पहले भी पीएमसीएच से एक अच्छी खबर आई थी। कोरोना वायरस का टेस्ट पीएमसीएच में शुरू किया जा चुका है और लगातार उसकी रिपोर्ट भी सामने आ रही है।

टैग्स