ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Bihar News: बिहार में पीएम आवास योजना के 8 लाख से अधिक लाभुकों का पैसा अटका, नीतीश सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

Bihar News: पीएम आवास योजना ग्रामीण में बिहार के 8 लाख से अधिक लाभुकों की किस्तें राज्य नोडल खाते में राशि खत्म होने के कारण रुकी हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने केंद्र से तत्काल फंड जारी करने का आग्रह किया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बिहार में आठ लाख से अधिक लाभुकों की किस्तों का भुगतान फिलहाल रुका हुआ है। राज्य नोडल खाते में राशि उपलब्ध नहीं रहने के कारण किस्तों का निर्गम बाधित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार से तत्काल राशि जारी करने का आग्रह किया है और 31 मार्च 2026 तक पुरानी व्यवस्था के अनुसार फंड जारी करने की अनुमति मांगी है।


नई सरकार के गठन के बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि फंड की कमी के चलते निर्धारित स्तर पर आवास निर्माण पूरा कर चुके लाभुकों को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जा पा रहा है। फिलहाल तीन लाख 88 हजार लाभुकों की दूसरी किस्त और चार लाख 20 हजार लाभुकों की तीसरी किस्त लंबित है।


मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने अचानक एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के तहत राशि जारी करने की नई व्यवस्था लागू करने की बात कही, लेकिन राज्य के वित्त विभाग को पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण आवश्यक तैयारी नहीं की जा सकी। इसलिए मार्च 2026 तक पुरानी व्यवस्था में भुगतान की स्वीकृति दी जानी चाहिए।


योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 को मिलाकर बिहार को 12 लाख 21 हजार मकान बनाने का लक्ष्य मिला है। इनमें से 11 लाख 35 हजार परिवारों को प्रथम किस्त, सात लाख 47 हजार को दूसरी किस्त और तीन लाख 26 हजार को तृतीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत हर लाभुक परिवार को पक्का मकान निर्माण के लिए तीन किस्तों में कुल 1,20,000 रुपये दिए जाते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता