ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियम

Bihar News: PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों को लोन लेने में राहत मिल सकती है। साथ ही योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए बैंकों और वेंडरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आखिर..

2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियम
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब योजना के तहत दो लाख रुपये तक का लोन लेने के लिए CIBIL स्कोर की अनिवार्यता खत्म की जाएगी. इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक के दौरान बैंकों और संबंधित विभागों को कई अहम निर्देश दिए.


बैठक में मुख्य सचिव ने योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने के काम में तेजी लाने को कहा. उन्होंने नवंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. अत्यंत गरीब परिवारों के घरों में अक्टूबर के अंत तक 2.5 लाख सौर संयंत्र लगाने के लक्ष्य पर भी विशेष जोर दिया गया.


दो लाख तक के लोन में CIBIL की बाध्यता होगी खत्म

PM सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक से लोन लेने वाले पात्र लाभार्थियों को अब दो लाख रुपये तक के ऋण के लिए CIBIL स्कोर की बाध्यता से राहत मिलेगी. सरकार की ओर से इस संबंध में जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाने की बात कही गई है.


मुख्य सचिव ने बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को योजना से जुड़े सभी लंबित ऋण आवेदनों का 10 दिनों के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन को अनावश्यक रूप से खारिज नहीं किया जाना चाहिए. यदि किसी आवेदन को खारिज किया जाता है तो उसके कारणों की बैंक स्तर पर समीक्षा की जाए.


जिन आवेदनों में जरूरी दस्तावेज या अन्य कमियां हैं, उन्हें दूर कर पात्र लाभार्थियों को जल्द ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया.


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसियों और वेंडरों को भी काम में तेजी लाने की हिदायत दी. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं होने पर संबंधित वेंडरों को काली सूची में डाला जा सकता है.


बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने यूएलए मॉडल के तहत अलग-अलग जिलों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया.


पटना में भी PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के काम को तेज करने का निर्देश दिया गया है. नवंबर 2026 तक जिले के 5,585 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है.


सोमवार को पटना डीएम कुंदन कुमार ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में संबंधित अधिकारियों, बैंकों और कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. डीएम ने सोलर पैनल लगाने और ऋण आवेदनों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने का निर्देश दिया.