ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PM Narendra Modi: पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार में टाइट सिक्योरिटी, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी इस दिन मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस

PM Narendra Modi
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी इस दिन मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार को योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के आगमन से 24 घंटे पहले नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अवांछित और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी। इस दौरान 24 घंटे गश्ती (पेट्रोलिंग) जारी रहेगी, जिसमें नाइट विजन पेट्रोलिंग भी शामिल है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के सीमा पार न कर सके।


इस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एसएसबी 48वीं मुख्यालय बाजार समिति में एक जिला स्तरीय भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और नेपाल के सिरहा जिले के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नेपाल के चार जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।


बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस बात पर आपसी सहमति बनी कि सीमा पार आवागमन की कड़ी जांच की जाएगी। किसी को भी पहचान पत्र की जांच के बिना सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


इसके अलावा बी.डी.सी.सी. की बैठक में ड्रग तस्करी, विशेष रूप से कोरेक्स तथा अन्य नशीली दवाओं, और मानव तस्करी को रोकने के लिए भी सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है।