ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

PM Narendra Modi: दरभंगा से रांची के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा, AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी का एलान

DARBHANGA: लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे। 13 नवंबर को पीएम मोदी ने दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नए र

PM Narendra Modi: दरभंगा से रांची के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा, AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी का एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे। 13 नवंबर को पीएम मोदी ने दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नए रेलखंड के उद्घाटन के साथ साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात बिहार के लोगों को दी। दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दरभंगा से रांची के लिए जल्द ही विमान सेवा शुरू की जाएगी। विमान सेवा के शुरू होने से न केवल बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कि कनेक्टविटी बढ़ने के कारण व्यापारिक रास्ते भी खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दरभंगा में एयर कनेक्टिविटी को और भी बेहतर किया जाएगा।


इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क और रेल दोनों क्षेत्रों में कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को यात्रा में सुविधा होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ये परियोजनाएं बिहार के विकास में अहम योगदान देंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।


प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को एक समृद्ध और आधुनिक राज्य बनाना है। इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि यह पूरे देश की समृद्धि में भी योगदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग कड़ी मेहनत करने वाले हैं और उनकी सरकार हमेशा बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी का यह दौरा बिहार के विकास के लिए काफी अहम माना जा रहा है।