ब्रेकिंग
सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?

छठ महापर्व की तैयारियां तेज: पटना के 231 घाटों पर खर्च होंगे 19.34 करोड़ रुपये, इस दिन तक पूरा होगा काम

Patna Chhath Ghat: पटना में छठ महापर्व की तैयारियों के लिए नगर निगम 19.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा। राजधानी के 231 छठ घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी, बालू भराई, पहुंच पथ और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Patna Chhath Ghat
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna Chhath Ghat: लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने से लेकर अर्घ्य देने तक किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पटना नगर निगम ने 19.34 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। राजधानी के 231 छठ घाटों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने सभी तैयारियां 12 से 13 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तैयारियों का जायजा लेने पहुंच सकते हैं।




महापौर सीता साहू ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता है। सभी छह अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी हो सकें।




छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बांस-बल्ले से अस्थायी बैरिकेडिंग की जाएगी। घाटों की सतह पर बालू भरकर उसे समतल बनाया जाएगा, ताकि फिसलन और अन्य जोखिमों को कम किया जा सके। घाटों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। खतरनाक घाटों और संवेदनशील स्थानों पर कपड़े की घेराबंदी की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।




श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार अस्थायी रैंप और नालों की व्यवस्था भी होगी। घाटों के आसपास पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो। इसके अलावा रास्तों की दीवारों, रेलिंग और अंडरपास की सफाई व रंगाई कराई जाएगी। जहां आवश्यकता होगी, वहां सीढ़ियों, पाथवे, नाला कवर और टाइल्स की मरम्मत भी की जाएगी।




गंगा घाटों के अलावा पार्कों, मोहल्लों और अन्य स्थानों पर स्थित तालाबों को भी छठ पूजा के लिए तैयार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार अस्थायी तालाब और घाट बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, बालू भराई और रोशनी की व्यवस्था होगी। कुछ पार्कों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे।



घाटों और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, साफ-सफाई, दीवारों और रेलिंग की रंगाई तथा संकेतक बोर्ड लगाने जैसे काम भी कराए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य छठ व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।



छठ घाटों की तैयारी के लिए सबसे अधिक राशि कलेक्ट्रेट घाट और उससे जुड़े रास्तों व पार्किंग की व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। घाट के सुधार, अस्थायी बैरिकेडिंग, बालू भराई और रोशनी के लिए 50.18 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, पार्किंग स्थल, संपर्क पथ और प्रकाश व्यवस्था पर 50.17 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस तरह दोनों कार्यों पर करीब 1.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।




प्रमुख घाटों पर खर्च होने वाली राशि

बांसघाट: 49.11 लाख रुपये

महेंद्रू घाट और पहुंच पथ: 48.67 लाख रुपये

दीघा 93 नंबर घाट: 34.31 लाख रुपये

राजापुर पुल घाट: 28.79 लाख रुपये

83 नंबर घाट: 28.31 लाख रुपये

88 नंबर घाट: 27.69 लाख रुपये

जेपी सेतु घाट: 26.16 लाख रुपये

एलसीटी घाट: 24.89 लाख रुपये

कुर्जी घाट: 24.84 लाख रुपये

पहलवान घाट: 24.72 लाख रुपये

पाटीपुल घाट: 24.48 लाख रुपये

कुर्जी बालूपर घाट: 22.47 लाख रुपये

मीनार घाट: 22.46 लाख रुपये

इसके अलावा, कुर्जी से विभिन्न घाटों तक पहुंच पथ पर अतिरिक्त रोशनी और पार्किंग की व्यवस्था के लिए 21.91 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।



नगर निगम का लक्ष्य है कि छठ पर्व से पहले सभी घाटों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें और पर्व के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता