ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

PM Modi in Bihar: सीवान में मोदी मैजिक! खुली जीप में पहुंचे मंच तक, जनता ने फूल बरसा कर किया स्वागत

PM Modi in Bihar: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 20 जून) यूपी के कुशीनगर होते हुए सीवान जिले के जसौली में पहुंचे. ली जीप में रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य NDA नेता मौजूद हैं.

PM Modi in Bihar:
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

PM Modi in Bihar: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 20 जून) यूपी के कुशीनगर होते हुए सीवान जिले के जसौली में पहुंचे। खुली जीप में रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य NDA नेता मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मशाल और गीतों के साथ उनका रंगारंग स्वागत किया। मंच पर पीएम का फूलों से भव्य स्वागत हुआ, जब जनता ने फूलों की बारिश कर अभिवादन किया।


इस सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान मंच से भी मोदी जी का स्वागत के नारे लगते रहे। लोग खड़े होकर खुली जीप पर सवार नरेंद्र मोदी के आगमन का वीडियो मोबाइल में करते दिखे।पीएम भी हाथ हिलाकर लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। दिलीप जायसवाल ने मंच से मोदी जी के स्वागत में गीत गाया।जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई। पीएम जब मंच पह पहुंचे तो वहां मौजूद सभी नेताओं ने उनका झुककर स्वागत किया। पीएम को मंच पर कई उपहार दिए गए। उन्हें अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल काफी उत्साहित दिखे।


जानकारी के मुताबिक, सरकारी घोषणा के अनुसार, इस मौके पर पीएम मोदी ने 22 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹5,736 करोड़ है।