ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

PM मोदी के बिहार पहुंचने से पहले निर्माणाधीन घर में बम धमाका, एकसाथ सात जिंदा बम मिलने से हड़कंप

DARBHANGA : बिहार में कल पीएम मोदी का कार्यक्रम होना है। पीएम कल औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले दरभंगा में एक निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट हु

PM मोदी के बिहार पहुंचने से पहले निर्माणाधीन घर में बम धमाका, एकसाथ सात जिंदा बम मिलने से हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में कल पीएम मोदी का कार्यक्रम होना है। पीएम कल औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले दरभंगा में एक निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट हुआ है और छह जिंदा बम बरामद किया गया है।बम की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया और आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो जावेद के घर से पुलिस ने जिंदा बम बरामद किया है। यहां एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने पर लोंगो ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त अर्धनिर्मित घर से छह जिंदा बम बरामद किया। पुलिस ने सभी जिंदा का डिफ्यूज कर दिया है।


जानकार बताते है कि, इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में बम को रखा गया था। अब पुलिस इस बात की तहकीकात करने में लगी है आखिर रात को किसने दो बम का विस्फोट किया है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बीती रात सूचना मिली कि एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने की सूचना मिली थी। 


जिसके बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया तो घटनास्थल से दो फूटा हुआ बम का बिखड़ा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ जबकि सात जिंदा बम को भी बरामद किया गया है। बरामद किए गए बम डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान का मालिक मो जावेद का इसमे क्या संलिप्तता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अगर मो जावेद की संलिप्तता गई तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएग।