ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंप

Pm Modi In Bihar: बिहार में पहले कोई कपड़ा ठीक पहन पाता था ? पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर किया तेज प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचे। गया में आयोजित जनसभा में उन्होंने 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले बिहार में कोई ठीक कपड़ा तक नहीं पहनता था.

PM Modi Bihar Visit, पीएम मोदी बिहार दौरा, गया मोदी रैली, बिहार में 13 हजार करोड़ की सौगात, मोदी नीतीश जनसभा, बेगूसराय गंगा पुल उद्घाटन, Bihar News Today
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. गया में जनसभा आयोजित है,जहां पीएम मोदी के अलावे राज्यपाल, मुख्यमंत्री,दोनों डिप्टी सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी में लगभग 13 हजार करोड़ रू की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले बिहार में पहले कोई कपड़ा ठीक पहन पाता था ? इन लोगों ने मुस्लिम के लिए भी कुछ काम नहीं किया. हम लोगों ने सबके लिए काम किया है. 

गयाजी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार आए हैं . यह काफी खुशी की बात है. गयाजी में 13000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास कर रहे हैं. इसके बाद बेगूसराय के सिमरिया में गंगापुल का शुभारंभ करने वाले हैं .

गया जी और बोधगया में हर साल लाखों लोग आते हैं. पहले यहां का बुरा हाल था. पहले वाले लोग ठीक काम नहीं करते थे. हम लोगों की सरकार आई तब सब जगह पर एक-एक चीज को देखकर काम करना शुरू किया. अब यहां सारा इंतजाम कर दिया गया है. गया जी में फल्गु नदी और रबड़ डैम में सीता सेतु का निर्माण कराया गया है. बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र एवं अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है .हम लोगों ने गया  का नाम गया जी कर दिया है . पहले की जो सरकार थी उसका कोई काम नहीं था. उसने कोई काम नहीं किया. हम लोगों की सरकार आई तो एक-एक काम करना शुरू किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है . इस बार के चुनाव के बाद बिहार को विशेष सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई है. फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड. एयरपोर्ट की स्थापना. पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता