ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पीएम केयर फंड की मदद से पटना और मुजफ्फरपुर में बनेंगे 500 बेड के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल

DESK : कोरोना काल में जब अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है ऐसे में पीएम केयर फंड ट्रस्ट की तरफ से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल फंड करने का निर्णय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना काल में जब अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है ऐसे में पीएम केयर फंड ट्रस्ट की तरफ से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल फंड करने का निर्णय लिया है. 

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी साझा की गई है. पीएमओ के ट्वीट में लिखा गया है, ''पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने पटना और मुजफ्फरपुर में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के कोविड अस्पतालों में फंड देने का फैसला किया है. इससे बिहार में कोविड केयर में सुधार आएगा.''

पीएम केयर फंड ट्रस्ट की मदद से बनने वाले दो अस्पतालों में से  बिहटा स्थित 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन आज किया जाएगा, जबकि मुजफ्फरपुर के 500 बेड के अस्पताल का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा. 

पीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट में ये भी जानकारी दी गई है कि इन अस्पतालों में 125 वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड की सुविधा है और दोनों में 375-375 सामान्य बेड हैं. इस अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधा मौजूद रहेगी, साथ ही इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामैडिकल स्टाफ आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस की तरफ से दिए जाएंगे.