ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

फिर बिहार आ रहे पीएम मोदी..राज्य के लोगों को देंगे ये सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर बिहार आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया है, क्योंकि अगले माह यानी अप्रैल में ही पीएम का दौरा है। इस बार पीएम मोदी पटना हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन की सौगात देंगे।

फिर बिहार आ रहे पीएम मोदी..राज्य के लोगों को देंगे ये सौगात
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर बिहार आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया है, क्योंकि अगले माह यानी अप्रैल में ही पीएम का दौरा है। इस बार पीएम मोदी पटना हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन की सौगात देंगे। अभी हाल में ही 24 फरवरी को प्रधानमंत्री भागलपुर आए थे और किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी की थी। अब अप्रैल में पीएम मोदी पटना आ रहे हैं। इस दौरान वे युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार की घोषणा कर सकते हैं। पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी नरेंद्र मोदी करेंगे। 


भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले माह पटना आएंगे। हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोयजनाओं की सौगात देंगे। राज्य में इसी साल नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं और बिहार हमेशा से एनडीए के लिए अहम रहा है। विपक्ष के हर सवाल का तर्कसंगत जवाब देने के लिए पूरी टीम है। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के समावेशी पिकास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं। 2027 तक चार घंटे में राज्य के किसी भी कोने से लोग पटना आ सकेंगे। 50 लाख सरकारी नौकरी और रोजगार देने का भी लक्ष्य रखा गया है। 12 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख रोजगार दिए जाएंगे। तीन सौ से अधिक डिग्री कॉलेज राज्य में खोले जाएंगे। इसके साथ ही वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। पिंक बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसमें केंवल महिलाएं ही सफर करेंगी। ड्राइवर से लेकर सभी स्टाफ भी महिलाएं ही होंगे। इसके अलावा पटना में जिम ऑन व्हील भी खोला जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता