ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पिस्टल साफ़ करने के दौरान चाय की दुकान पर चली गोली, एक युवक बुरी तरह घायल; इलाके में दहशत का माहौल

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिला में

पिस्टल साफ़ करने के दौरान चाय की दुकान पर चली गोली, एक युवक बुरी तरह घायल; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिला में एक व्यक्ति  ग़ोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार की  देर रात का है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओभर ब्रिज के नीचे हनुमान चाय दुकान पर  मो. कैफ, रुस्तम अली एव साहिल मियां ये तीनो चाय पीने गए थे। तभी मो. कैफ  पिस्टल निकाल कर वहीं पर उसकी सफाई करने लगा। जिसके बाद पिस्टल से अचानक फायरिंग हो गई और बगल में बैठे कैफ के दोस्त रुस्तम मियां के पैर में लग गयी। ग़ोली लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई। 


इस घटना के बाद मो. कैफ एवं साहिल ने घायल रुस्तम मिया को इलाज के लिए  सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रुस्तम मियां को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज जारी है। वही घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। 


इधर, इस घटना को लेकर आसपास के लोगों का कहना है कि अक्सर हनुमान चाय दुकान पर शाम होते ही अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। ओवरब्रिज के नीचे होने के कारण वहां प्रशासन ध्यान नही दे पाती है।  घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव निवासी अलाउद्दीन मियां का पुत्र रुस्तम अली के रूप में हुई है।