ब्रेकिंग
20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में तीन की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार के मधेपुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के उदाकिशुनगंज- ग्वालपाडा एनएच 106 पर पिकअप और बाइक के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
सड़क हादसे में मौत
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,  मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज- ग्वालपाडा एनएच 106 पर पिकअप और बाइक के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में  मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मौत के शिकार हुए तीनों लोग एक ही परिवार के थे। 


वहीँ, घटना में मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के तेल्डीहा गांव के माला देवी 55 वर्ष, आरती देवी 30 वर्ष और विशाल महतो 28 वर्ष के रूप में की गई। मृतक विशाल महतो की माता माला देवी और भाभी आरती देवी बताई गई है। तीनों बाइक से ग्वालपाड़ा की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है।