ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में कमी का बिहार को डबल फ़ायदा: 5-10 रूपये नहीं बल्कि और कम होंगे दाम, जानिये कैसे

PATNA: आसमान छूती महँगाई के बीच केंद्र सरकार ने देश के लोगों को दीपावली गिफ़्ट दिया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम करने का एला

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में कमी का बिहार को डबल फ़ायदा: 5-10 रूपये नहीं बल्कि और कम होंगे दाम, जानिये कैसे
Editor
2 मिनट

PATNA: आसमान छूती महँगाई के बीच केंद्र सरकार ने देश के लोगों को दीपावली गिफ़्ट दिया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम करने का एलान किया है. पेट्रोल पर 5 रूपये तो डीज़ल पर 10 रूपये ड्यूटी कम करने की घोषणा की गयी है. केंद्र की इस घोषणा के बाद बिहार के लोगों को डबल फ़ायदा होगा. बिहार में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 5-10 रूपये नहीं बल्कि और ज़्यादा घटेंगे. 

इतना कम होगा बिहार में दाम 

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र के फ़ैसले का बिहार के लोगों को दुहरा फ़ायदा होगा. बिहार में पेट्रोल का दाम सिर्फ़ 5 रूपये ही नहीं कम होगा. बिहार में पेट्रोल के दामों में 6 रूपये 30 पैसे की कमी होगी. इसी तरह बिहार में डीज़ल के दाम में सिर्फ़ 10 रूपये की कमी नहीं होगी. बिहार में गुरुवार से डीज़ल के मूल्य में 11.90 रूपये की कमी हो जायेगी. कुल मिलाकर कहें तो बिहार के लोगों को डबल फ़ायदा होगा. 

क्यों होगा डबल फ़ायदा

दरअसल राज्य सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर तगड़ा टैक्स वसूलती है. केंद्र सरकार जितने दाम पर बिहार भेजती है उस पर बिहार सरकार वैट लगाती है. जब केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल का दाम कर देगी तो राज्य सरकार का वैट भी कम जायेगा. ऐसे में लोगों को ज़्यादा फ़ायदा होगा. सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में ज़्यादा कमी होने की जानकारी दी है.