ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

पवन सिंह को देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस, पुलिस ने चटकाई लाठियां; कई घायल

ARA : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के फैंस की कमी नहीं है। इनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इसी कड़ी में इनके गृह जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच

पवन सिंह को देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस, पुलिस ने चटकाई लाठियां; कई घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA  : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के फैंस की कमी नहीं है। इनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इसी कड़ी में इनके गृह जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां, इनकी एक झलक पाने के लोग इस कदर बेसब्र हो गए कि उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


दरअसल, जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लाभुआनी गांव में सिद्धेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहुंचे हुए थे। जहां इनके आगमन की सुचना पर करीब 20 हजार से अधिक फैंस पहुंच गए थे। जिसके कारण पवन सिंह हेलीपेड पर ही घिर गए। यहां उनके समर्थकों में एक झलक पाने और मोबाइल में सेल्फी लेने वालों की होड़ मची हुई थी। लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके कारण पुलिस ने लाठी चटकानी शुरू कर दी। 



वहीं ,फैंस के बीच में घिरे पवन सिंह को सुरक्षित निकलने में पुलिस परेशान दिखी। पवन सिंह को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पवन सिंह को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी, जिसके बाद पवन सिंह को किसी तरह पुलिस हेलीपैड तक लेकर पहुंची। 



इसके बाद पवन सिंह ने  गंगा जी नहइबो ए मइया, जलवा ले अइबो, अंगना लिपइबो ए मइया कलशा धरइबो...सुनारी हमार मइया...जैसे कई भजन व देवी गीत गाकर पवन सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इधर, इसके बाद भी हजारों की भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मंगलवार को भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा ने समां बांधा। यज्ञ के आयोजक सत्य प्रकाश ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।  


आपको बताते चलें कि, पावरस्टार पवन सिंह लाभुआनी गांव में आयोजित हो रहे श्री 1008 श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य तपोनिष्ठ योगी संत श्री सुंदर राज यज्ञ में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पवन सिंह को संतों ने सम्मानित किया। इस दौरान पवन सिंह अपने मंच से भोजपुरी अंदाज में कहा कि 'पवनवा के सौभाग्य बा कि एहिजवा आइल बा, रउआ लोगन के आशीर्वाद हमरा पर एही तरे बनवले रही जा।