ब्रेकिंग
पूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर सदर अस्पताल पहुंची नवविवाहिता, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामाजवानी में परीक्षा दी, 18 साल बाद आया जॉइनिंग लेटर! 61 साल की उम्र में मिला सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्रफरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, मकान पर चस्पा किया इश्तिहार; सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा एक्शननिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की यादपूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर सदर अस्पताल पहुंची नवविवाहिता, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामाजवानी में परीक्षा दी, 18 साल बाद आया जॉइनिंग लेटर! 61 साल की उम्र में मिला सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्रफरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, मकान पर चस्पा किया इश्तिहार; सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा एक्शननिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की याद

Patna News: बिहार में वोटर लिस्ट विवाद, पवन खेड़ा का चुनाव आयोग पर आरोप; बोले- लाखों वोटर होंगे वंचित

Patna News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पवन खेड़ा आज पटना पहुंचे और आते ही केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पवन खेड़ा आज पटना पहुंचे और आते ही केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है। बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहा। बिहार में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वो एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिससे लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।"


पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है, और निष्पक्षता जैसी कोई चीज़ अब नहीं बची है। जब उनसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें बिहार को "छोटा-मोटा राज्य" बताया गया था, तो खेड़ा ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, "ये बयान पूरी तरह से भाजपा द्वारा फैलाया गया एक राजनीतिक षड्यंत्र है। कांग्रेस बिहार को कभी छोटा नहीं मानती।"


भाजपा द्वारा इमरजेंसी पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर पवन खेड़ा ने कहा "जिस इमरजेंसी की बात भाजपा कर रही है, वही जनता ने बाद में खारिज कर दी। 353 सीटें देकर देश की जनता ने इंदिरा गांधी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया। माफी भी मांगी गई थी। यह मामला वहीं समाप्त हो गया।"


प्रशांत किशोर द्वारा दिए गए उस बयान पर कि "बिहार को जितना लालू ने बर्बाद किया, उतना ही कांग्रेस ने किया", खेड़ा ने कहा "बिहार के लोग सब जानते हैं। प्रशांत किशोर खुद कहां से आते हैं, ये भी बिहार के लोग जानते हैं। अब वह जहाँ भी जाएंगे, बिहार के लोग उन्हें पहचानेंगे और जवाब देंगे।"


जब तेजस्वी यादव को विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखने को लेकर सवाल पूछा गया, तो खेड़ा ने कहा, "अभी वक्त नहीं है उस पर प्रतिक्रिया देने का। जब समय आएगा, कांग्रेस और महागठबंधन इस पर फैसला लेंगे।"


पवन खेड़ा ने जानकारी दी कि पटना में कांग्रेस पार्टी के कुछ आंतरिक संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति पर खुलकर बात करेंगे।


पवन खेड़ा की इस प्रेस वार्ता से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस 2025 बिहार विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह आक्रामक मोड में आ चुकी है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता और महागठबंधन को लेकर भी आने वाले दिनों में कांग्रेस की रणनीति साफ हो सकती है।

रिपोर्ट- प्रेम राज