ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पत्नी ने टाइम पर नहीं दिया खाना तो गुस्से में पति ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, ऐसे बची जान

JAMUI : बिहार अक्सर अपने अजीबो- गरीब हरकतों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मछली की मुंडी तो कभी समोसा और सिगरेट के भी जान तक ही बाजी लग जाती है और कभी- कभी ज

पत्नी ने टाइम पर नहीं दिया खाना तो गुस्से में पति ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, ऐसे बची जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार अक्सर अपने अजीबो- गरीब हरकतों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है।  यहां कभी मछली की मुंडी तो कभी समोसा और सिगरेट के भी जान तक ही बाजी लग जाती है और कभी- कभी जान चली भी जाती है। ऐसे में अब एक मामला जमुई जिले से निकल कर सामने आया है।  जहां एक पति अपनी पत्नी की लेटलतीफी से इस कदर परेशान हो गया कि उसने गुस्से में आकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।  गनीमत यह था कि, पति को छलांग लागते हुए एक युवक ने देख लिया। 


दरअसल, जमुई जिले के मलयपुर  थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर एक पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परंतु स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी और घटना की सुचना मलयपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति को जख्मी देख तुरंत इलाज के लिए  जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताया गया। आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया के राहण गांव के नकट यादव के रूप में हुई है।


वहीं, इस घटना के बारे  में स्थानीय युवाओं ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति जमुई रेलवे फाटक के तीन पुलिया के समीप पटरी पर टहलता हुआ नजर आया आया।जब तक कुछ समझ पाते वह जमुई रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे झाझा पटना ईएमयू  ट्रेन के आवाज सुनते ही इस शख्स ने पटरी पर छलांग लगाने के लिए कोशिश किया। जिसे ग्रामीण युवाओं ने दौड़ कर पकड़ लिया और ट्रेन की चपेट में आने से पहले उसे  बचा लिया। हलांकि, इस घटना में वृद्ध के पीठ में  चोट आई है। जिसका इलाज मलयपुर पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है।


इधर, इस घटना ने बारे में बूधो यादव ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण वह अपना आत्मदाह देना चाह रहा था।बूधो यादव ने बताया कि बराबर मेरी पत्नी हर बात पर झगड़ा करती है। मुझे कभी भी समय पर खाना नही देती है वो हर काम में लेट करती है। इसलिए हम जीना नहीं चाहते हैं और खुद की जान देने  जमुई रेलवे स्टेशन गया था।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता