ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पत्नी को ढूंढने निकले युवक की पियक्कड़ों ने काट ली अंगुलियां, इलाके में हडकंप का माहौल

SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सिवान से सामने आया है। जहां

पत्नी को ढूंढने निकले युवक की पियक्कड़ों ने काट ली अंगुलियां, इलाके में हडकंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सिवान से सामने आया है। जहां  एक युवक की अंगुलियां काट लेने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ पियक्कड़ों ने इस युवक की अंगुलियां काट ली हैं। दरअसल यह युवक अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए निकला था उसी दौरान यह घटना हुई है। यह घटना जिले के फुलवरिया में हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।


जानकारी के अनुसार घर से फरार अपनी पत्नी को खोजने गए फुलवरिया के कोयला देवा के एक युवक की सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 03 के पियक्कड़ों ने चार अंगुलियों को काट दिया। जख्मी युवक सुभाष गोस्वामी ने बताया कि वह रात हो जाने के कारण वह स्टेशन पर रूक गया था। इस दौरान पियक्कड़ उसे शराब पिलाने के बहाने ले गए और उसकी अंगुलियों को काट दिया। उसने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे किसी की बाइक पर बैठा कर कोयला देवा घर भेज दिया। घायल युवक घर पर ही रहकर इलाज करा रहा है।


उसकी विधवा मां चंपा देवी ने बताया कि 7 वर्ष की उम्र में सुभाष के पिता का निधन हो गया था। एक साल के अंदर उसने दो शादियां की है। पहली शादी सीवान जिले के बहहरिया थाने के लकड़ी नबीगंज बदरजीमी गांव स्थित अफसाना खातून से की। इसके बाद छपरा तेलपा की मुस्कान खातून के साथ दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियां उसके साथ रह रही हैं। इधर उसकी पत्नी घर से सीवान गई थी। वापस नहीं लौटने पर उसका पुत्र खोजबीन करने गया था।