ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

ये है बिहार का हेल्थ सिस्टम : पत्नी की मौत के बाद नहीं मिल पाया एंबुलेंस, कंधे पर शव लेकर गया पति, तमाशाबीन बने रहे लोग

VAISHALI : बिहार स्वास्थ्य विभाग भले ही अच्छे हेल्थ सिस्टम की कितने भी बड़े-बड़े दावे कर ले लेकिन यहां की लचर व्यवस्था सामने आ ही जाती है. कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिससे

ये है बिहार का हेल्थ सिस्टम : पत्नी की मौत के बाद नहीं मिल पाया एंबुलेंस, कंधे पर शव लेकर गया पति, तमाशाबीन बने रहे लोग
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI :  बिहार स्वास्थ्य विभाग भले ही अच्छे हेल्थ सिस्टम की कितने भी बड़े-बड़े दावे कर ले लेकिन यहां की लचर व्यवस्था सामने आ ही जाती है. कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिससे बिहार हेल्थ सिस्टम की बात पोल खुल जाती है. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिला स्थित सदर अस्पताल का है.


सदर अस्पताल का जो वीडियो सामने आ रहा है उसे देखकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. गुरुवार को सदर अस्पताल में एक शख्स अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पहुंचा था. डॉक्टरों ने महिला को देखकर मृत घोषित कर दिया. ऐसे में शख्स मृत पत्नी को लेकर जाने के लिए सराकरी एंबुलेंस का इंतजार करने लगा.


हालांकि, काफी देर बाद भी जब अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसे शव को लेकर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दिया गया तो शख्स पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपनी घर की ओर चल पड़ा. इस दौरान अस्पताल के सारे कर्मी तमाशबीन बन देखते रहे, लेकिन किसी ने शख्स की मदद नहीं की.


वहीं, इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में शख्स पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अस्पताल से जाता दिख रहा है. मिली जानकारी अनुसार वीडियो में दिख रहा शख्स बिदुपुर के रामधौली के रहने वाला कृष्ण कुमार है, जो अपनी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था.


इधर, वायरल वीडियो के संबंध में सिविल सर्जन अखिलेश कुमार मोहन ने इस मामले में कहा कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा देखने के बाद महिला को मृत पाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें रुकने के लिए बोला गया था. लेकिन वे नहीं रुके और खुद ही शव लेकर चले गए.  लेकिन अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें क्यों नहीं रोक पाए और एंबुलेंस क्यों नहीं मिल पाया, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी. 

टैग्स