ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी कॉलर पकड़कर पति को देती थी गाली, गुस्से में सुपारी देकर करा दिया मर्डर

SUPAUL: पुलिस ने त्रिवेणीगंज में महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. जिस शख्स ने पति का मर्डर का केस दर्ज कराया था उसने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. गिरफ्तारी के बाद

FirstBihar
Manish Kumar
4 मिनट

SUPAUL: पुलिस ने त्रिवेणीगंज में महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. जिस शख्स ने पति का मर्डर का केस दर्ज कराया था उसने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. गिरफ्तारी के बाद उसने खुलासा किया है कि पत्नी उसको गाली देती थी. जिससे परेशान होकर उसने ही सुपारी देकर हत्या करा दी. 

 थाने में दिया था आवेदन

जिस पति ने महिला की हत्या का आवेदन थाने में देकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी उसी ने अपनी पत्नि की हत्या के लिए दो अपराधियों को 50 हजार की सुपारी दी थी. जिसका खुलासा आज एसपी मनोज कुमार गठित एसआईटी ने कर दिया है .19 अगस्त को त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित कारोबारी सुरेश चौधरी की पत्नि को अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में गोली मार कर कर दी थी. 

50 हजार रुपए दिया था सुपारी

एसपी ने बताया कि पुलिस को हत्या की जानकारी महिला के पति ने ही दी थी और उसी ने अज्ञात के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में मामला दर्ज कराया था .लेकिन पुलिस ने जब अपनी तफ्तीश शुरु की तो पुलिस को अपराधियों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा .जिसके बाद जब जांच का दायरा बढ़ा तो अपराधियों और महिला के पति सुरेश चौधरी के बीच बातचीत होने की जानकारी मिली .जब इस बाबत महिला के पति से पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो उसके पति ने बताया कि वो महिला के गाली देने के कारण 4 सालों से परेशान था .जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई. हत्या करने के लिए दो सुपारी किलर 50 हजार की सुपारी दी थी. 


दुकान में पकड़ लेती थी कॉलर

पति ने बताया कि दोनों ने 19 अगस्त की सुबह 4 बजे घर में सोयी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल दोनों की शादी साल 2005 में हुई थीं. दोनों के दो बच्चे भी है. जिसमें एक बेटी 11 साल की है तो बेटा 9 साल का है .लेकिन बीते 4 सालों से पति पत्नि के बीच अनबन जारी था. इस दौरान आरोपी पति का कहना है कि महिला उसके साथ लगातार गाली गलौज करती थी .जिससे वो काफी परेशान रहता था .इसी कारण उसने हत्या की सुपारी दो अपराधियों को दिया था .आरोपी सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नि उसका कॉलर पकड़कर दुकान में भी गाली गलौज कर देती थी .इस बीच लॉकडाउन के दौरान उसके बच्चे भी हॉस्टल से घर आ गये थे .पत्नि के गलत व्यवहार के वाबजूद बच्चे भी अपनी मां के ही पक्ष में थे .जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का भी मन बना लिया था लेकिन अचानक उसकी मुलाकात अलस से हुई .जिसने हत्या करने की हामी भरी तो 50 हजार में सौदा तय हो गया. एसपी ने कहा कि जांच करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता