ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार पर राजस्व विभाग में फिर प्रहार, 8 और अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: सास-दामाद के अवैध संबंध के चक्कर में विवाहिता की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: दया दूबे गैंग का सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद46.80 लाख परिवारों को बड़ी सौगात: अब मकान और जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री, जनहित में सरकार का बड़ा कदम, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्यबिहार में 15 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून!, कम बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंताभ्रष्टाचार पर राजस्व विभाग में फिर प्रहार, 8 और अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: सास-दामाद के अवैध संबंध के चक्कर में विवाहिता की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: दया दूबे गैंग का सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद46.80 लाख परिवारों को बड़ी सौगात: अब मकान और जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री, जनहित में सरकार का बड़ा कदम, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्यबिहार में 15 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून!, कम बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता

Patna News: योग कार्यक्रम के बाद पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मची अफरा-तफरी, मैट को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल

Patna News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के समापन के बाद अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के समापन के बाद अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यक्रम के खत्म होते ही वहां योग के लिए बिछाए गए मैट को लेकर अफरा-तफरी और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने आयोजकों की तैयारियों और भीड़ नियंत्रण पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जैसे ही योग सत्र समाप्त हुआ, कई लोग वहां रखे मैट को उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। कुछ लोग तो इतने बेकाबू हो गए कि एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े, कुछ को चोट भी आई। चारों ओर अराजकता का माहौल बन गया और आयोजन स्थल पर हंगामा शुरू हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान लोगों के बैठने और योग अभ्यास के लिए सरकार द्वारा मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे मैट आयोजन की संपत्ति हैं या कोई निशुल्क वितरण है। यही भ्रम विवाद की जड़ बन गया। आयोजन समाप्त होते ही कई लोगों ने मैट को घर ले जाने की कोशिश की, जिससे विवाद और अफरातफरी फैल गई।


इस घटना ने न सिर्फ योग दिवस के पावन मौके को कलंकित किया बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर आयोजन के अंत में वस्तुओं के वितरण की कोई योजना थी, तो उसे संगठित ढंग से और सुरक्षा के बीच किया जाना चाहिए था।


 वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी और शर्मिंदगी जता रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि "योग संयम और शांति का प्रतीक है, लेकिन यहां लोगों ने लोभ में मर्यादा तोड़ दी।" वहीं कुछ लोगों ने आयोजन समिति और प्रशासन की लचर व्यवस्था की आलोचना की है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार झारखण्ड नहीं करता है। 


इस घटना ने यह दिखा दिया कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में भीड़ प्रबंधन, स्पष्ट सूचना और अनुशासन कितना ज़रूरी है। योग जैसे अनुशासित कार्यक्रम में ऐसी घटना होना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि चिंताजनक भी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज