ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल

Chhath Puja 2025: छठ पर्व पर पटना नगर निगम ने नई व्हाट्सएप चैटबोट सेवा शुरू की है, जिससे घर बैठे नजदीकी छठ घाट की जानकारी और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी।

Chhath Puja 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व को लेकर पटना नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की है। निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप चैटबोट सेवा की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे अपने नजदीकी छठ घाटों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस सेवा के माध्यम से घाटों का नाम, गूगल लोकेशन, साथ ही संबंधित सफाई इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर का नाम व मोबाइल नंबर आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी इस चैटबोट पर मौजूद है।


निगम का दावा है कि यह उसकी अपनी तरह की पहली ई-सेवा है, जो पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस सेवा के जरिए छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए तैयार किए जा रहे घाटों की स्थिति और साफ-सफाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।


इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अपने व्हाट्सएप नंबर से 9264447449 पर 'Hi' भेजना होगा। इसके बाद यूजर को भाषा चयन का विकल्प मिलेगा। भाषा का चयन करने के साथ ही सेवाओं की सूची प्राप्त होगी, जिसमें से लोकेशन साझा करने के बाद नजदीकी छठ घाट की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। साथ ही घाट तक पहुंचने का रास्ता भी गूगल मैप के माध्यम से देखा जा सकता है।


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस बार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। घाटों की संख्या, उनकी स्थिति और पहुंच मार्ग की पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने का यह प्रयास डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा देगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता