ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

Patna Water Metro News: अगस्त से पटना में गंगा के रास्ते सफर का नया अनुभव मिलने वाला है। दीघा घाट से कंगन घाट के बीच शुरू होने जा रही वाटर मेट्रो लोगों को जाम से राहत देने के साथ पर्यटन को भी नई रफ्तार देगी। इस सेवा का रूट, किराया, सुविधाएं और टिकट..

पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Water Metro News: पटनावासियों को जल्द ही गंगा नदी के रास्ते सफर का नया विकल्प मिलने जा रहा है. बिहार सरकार अगस्त महीने से राजधानी में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी में है. इस परियोजना के शुरू होने के बाद लोग दीघा घाट से कंगन घाट तक गंगा के रास्ते तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे. इससे सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ-साथ गंगा पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है.


बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में शुरू होने वाली इस सेवा का पहला रूट दीघा घाट से कंगन घाट के बीच होगा. करीब 15 किलोमीटर लंबे इस जलमार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से लैस वाटर मेट्रो बोट का संचालन किया जाएगा. एक बार में करीब 100 यात्री इस बोट से सफर कर सकेंगे. भविष्य में दीघा घाट से सोनपुर तक भी वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे दोनों शहरों के बीच जलमार्ग से बेहतर संपर्क स्थापित होगा.


यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा किनारे चार प्रमुख स्थानों—दीघा घाट, गांधी घाट, गायघाट और कंगन घाट—पर आधुनिक फ्लोटिंग जेटी (बोर्डिंग स्टेशन) तैयार किए जा रहे हैं. यात्री इन्हीं स्टेशनों से वाटर मेट्रो में सवार हो सकेंगे और अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.


वाटर मेट्रो की टिकट बुकिंग पूरी तरह डिजिटल होगी. इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही एक मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगा, जिसके माध्यम से यात्री घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे. शुरुआती जानकारी के अनुसार किराया 50 से 100 रुपये के बीच रखा जा सकता है. यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होने की संभावना है.


वाटर मेट्रो को आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस किया गया है. बोट पूरी तरह एयर कंडीशंड होगी और गांधी घाट पर इसे तेजी से चार्ज करने के लिए सुपर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया गया है, जहां महज 10 से 15 मिनट में बोट चार्ज हो सकेगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 3 से 4 रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी.


बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की ओर से परियोजना से जुड़ी अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि सेवा शुरू होने के बाद पटना आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को विश्वस्तरीय वाटर मेट्रो का अनुभव मिलेगा.