ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

पटना के VIP इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग! DM ऑफिस के स्टेनो की पत्नी से 3 लाख की सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: राजधानी पटना के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कदमकुआं थाना क्षेत्र में डीएम कार्यालय के एक कर्मचारी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रुपये की सोने की चेन झपट..

पटना के VIP इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग! DM ऑफिस के स्टेनो की पत्नी से 3 लाख की सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. अब बदमाशों ने शहर के वीआईपी इलाके को ही निशाना बना लिया है. कदमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सरकारी आवास के बाहर एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.


मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके का है. यहां रोड नंबर-1 स्थित सरकारी आवास के बाहर शुक्रवार शाम करीब छह बजे अर्चना कुमारी अपने बच्चों के साथ घर के गेट पर खड़ी थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.


पीड़िता कुछ समझ पातीं, उससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींच ली. इसके बाद दोनों अपराधी तेजी से बाइक लेकर वहां से निकल गए.


बताया जा रहा है कि अर्चना कुमारी के पति राजेश कुमार त्रिवेदी पटना जिलाधिकारी (DM) कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं. जिस इलाके में यह घटना हुई, वह प्रशासनिक और सरकारी आवासों वाला क्षेत्र माना जाता है. ऐसे इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है.


पीड़िता के मुताबिक लूटी गई सोने की चेन करीब 20 ग्राम की थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान बदमाशों की तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिस वजह से उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं.


फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक की पहचान करने में जुटी है. बाइक नंबर और अन्य तकनीकी जानकारी के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.


इस मामले में अर्चना कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.