ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

पटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

पटना में आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
लॉकर से मिले लाखों के आभूषण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के बैंक लॉकर की तलाशी में करीब ₹64.79 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय की टीम ने 16 जुलाई 2026 को दर्ज निगरानी थाना कांड संख्या 084/26 में पर्यटन विभाग, बिहार के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ 1,41,90,000/- (एक करोड़ इक्तालीस लाख नब्बे हजार) रूपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।


तीन ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

मामला दर्ज होने के बाद 17 जुलाई 2026 को निगरानी टीम ने अभियुक्त के पटना स्थित तीन ठिकानों—आवास और कार्यालय—पर छापेमारी की थी। इसी दौरान केनरा बैंक, राजा बाजार शाखा में उनके नाम से संचालित एक लॉकर (संख्या-636) की जानकारी मिली।


जांच के दौरान लॉकर का सत्यापन किया गया। इसके बाद न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर न्यायालय के आदेश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


लॉकर से मिले लाखों के आभूषण

24 जुलाई 2026 को बैंक लॉकर की तलाशी ली गई। इस दौरान कुल ₹64,79,710 मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें—

सोना: 561.32 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹63,27,151)

चांदी: 835.01 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹1,52,559)


जांच अभी जारी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस मामले में बरामद संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई