ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Patna news: पटना में निगरानी विभाग की छापेमारी, 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया आवास बोर्ड का अधिकारी

Patna news: पटना में निगरानी विभाग ने बिहार राज्य आवास बोर्ड के डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर रितेश कुमार वर्मा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन नामांतरण के लिए 3 लाख रुपये की मांग की थी।

Patna news
गिरफ्त में घूसखोर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna news: बिहार की राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बिहार राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापेमारी कर डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर रितेश कुमार वर्मा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


निगरानी डीएसपी ने बताया कि छपरा निवासी अरुण कुमार सिंह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे आवास बोर्ड की जमीन के नामांतरण के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवादी के पिता के नाम से छपरा में आवास बोर्ड का लगभग दो कट्ठा का प्लॉट है, जिसका नामांतरण करवाने के लिए DRO रितेश कुमार वर्मा ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे।


शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही अरुण कुमार सिंह पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये देने पहुंचे, निगरानी टीम ने राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापा मार दिया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद रितेश कुमार वर्मा से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता