ब्रेकिंग
‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी पर हंगामा, 20 मिनट रुका मतदान

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने हंगामा किया। पटना कॉलेज में 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा, बाद में प्रशासन ने नाम में सुधार कर वोटिंग दोबारा शुरू कराई।

Patna University Election
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज में सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने बैलेट पेपर में नाम गलत छपे होने का आरोप लगाया।


रिंकल यादव का कहना है कि उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार में अपना नाम ‘रिंकल यादव’ इस्तेमाल किया, लेकिन मतपत्र में उनका नाम ‘रिंकल कुमार’ छापा गया है। विरोध में उन्होंने पटना कॉलेज के कमरा नंबर 5 में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इस विवाद के कारण पटना कॉलेज में करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बैलेट पेपर पर पेन से नाम में सुधार किया जाए। हालांकि, पटना कॉलेज से निकलने के बाद उम्मीदवार अन्य बूथों पर भी विरोध जताने पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे बीएन कॉलेज पहुंचे और वहां भी बैलेट पेपर फाड़ने की घटना सामने आई।


सुबह के समय मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 11 बजे तक पटना वीमेंस कॉलेज में सर्वाधिक 32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना लॉ कॉलेज में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, आर्ट्स कॉलेज में 18 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 13 प्रतिशत, पटना कॉलेज में 16 प्रतिशत और पटना साइंस कॉलेज में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।


बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता