ब्रेकिंग
DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर छापेमारी; करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

पटना: टैंकर-ऑटो की टक्कर में एक की गई जान, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया एनएच-30 को जाम

PATNA: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद NH-30 पर अब भी रफ्तार का कहर जारी है। पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्

पटना: टैंकर-ऑटो की टक्कर में एक की गई जान, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया एनएच-30 को जाम
Anamika
2 मिनट

PATNA: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद NH-30 पर अब भी रफ्तार का कहर जारी है। पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए। वही इस घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। 

पटना के NH-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब गैस लदे एक टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान कोल्ड ड्रिग्स कंपनी का एक कर्मचारी ऑटो की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा फतुहां पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो सवार दो अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। हंगामा और आगजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों का गुस्सा शांत कराया। मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की राशि सौंपी गई। जिसके बाद एनएच-30 पर यातायात बहाल कराया गया। मृतक की पहचान मनेर निवासी संजय यादव के रूप में की गई जो कोल्ड ड्रिग्स फैक्ट्री में लोडिंग के लिए आया था और अपने ट्रक को खड़ा कर वह पैदल किसी काम को लेकर जा रहा था तभी अचानक वह इस हादसे का शिकार हो गया। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता