ब्रेकिंग
‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेट‘आंदोलन करने वाले छात्र नहीं बल्कि RJD-कांग्रेस के लोग’, पटना में बवाल पर बोले मंत्री श्रवण कुमारबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Student Protest Patna: आज फिर उबल सकता है पटना, गांधी मैदान में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना; पुलिस हाई अलर्ट पर

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज पटना में छात्र फिर सड़क पर उतरेंगे। गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। बुधवार की हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Student Protest Patna: आज फिर उबल सकता है पटना, गांधी मैदान में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना; पुलिस हाई अलर्ट पर
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी पटना में छात्रों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहेगा। बुधवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन AISA ने आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है और शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प, लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद आज के आंदोलन को लेकर प्रशासन पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान पहुंच सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

देर रात छात्र नेता हिरासत में

बुधवार देर रात पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रात करीब 2 बजे की गई। माना जा रहा है कि बुधवार के प्रदर्शन के बाद पुलिस लगातार आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेताओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

आज गांधी मैदान बनेगा आंदोलन का केंद्र

छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज गांधी मैदान में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना है। प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, राजभवन मार्ग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और दंगा नियंत्रण बल को भी तैनात रखा गया है।

बुधवार को क्यों भड़का था प्रदर्शन?

बुधवार सुबह करीब 10 बजे छात्र गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

स्थिति और बिगड़ने पर डाकबंगला चौराहे के पास वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया तथा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और पुलिस तथा छात्रों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल

बुधवार की हिंसा में कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए। घायलों में आईजी जितेंद्र राणा, टाउन डीएसपी-2 कामाख्या नारायण, गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा, पत्रकार नगर थाना प्रभारी सोनू कुमार सहित कई एएसआई, दारोगा और कांस्टेबल शामिल हैं। कई अधिकारियों को सिर, नाक, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में कराया गया।

पूरे बिहार में बढ़ाई गई चौकसी

पटना में हुई हिंसा के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। राजधानी में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी भीड़ की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की हिंसा या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अब सभी की नजर आज गांधी मैदान में होने वाले आंदोलन पर टिकी है। यदि छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनती है, तो राजधानी में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर छात्र संगठन अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं।