ब्रेकिंग
बाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेशगंगा का जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, इन 5 जिलों में हाई अलर्टसारण में दहा नदी का बांध टूटा, 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी; छतों पर शरण लेने को मजबूर लोगबिहार की लेडी डॉक्टर पर उपभोक्ता आयोग ने क्यों लगाया 20 लाख का जुर्माना? 13 साल बाद आया फैसलाबाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेशगंगा का जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, इन 5 जिलों में हाई अलर्टसारण में दहा नदी का बांध टूटा, 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी; छतों पर शरण लेने को मजबूर लोगबिहार की लेडी डॉक्टर पर उपभोक्ता आयोग ने क्यों लगाया 20 लाख का जुर्माना? 13 साल बाद आया फैसला

अब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेट

पटना मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि। राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक 681 मीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनकर तैयार। जानें अन्य कॉरिडोर का ताजा अपडेट।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : राजधानी पटना में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर के बहुप्रतीक्षित मेट्रो नेटवर्क के निर्माण में एक और अहम उपलब्धि हासिल हुई है। राजेंद्रनगर टर्मिनल से मोइनुल हक स्टेडियम तक 681 मीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ अब परियोजना का फोकस अगले चरणों को निर्धारित समय पर पूरा करने पर है, ताकि आने वाले महीनों में यात्रियों को बेहतर शहरी परिवहन सुविधा मिल सके।


मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, यह टनल राजेंद्रनगर टर्मिनल और मोइनुल हक स्टेडियम स्टेशन को भूमिगत रूप से जोड़ती है। अब इस सेक्शन में ट्रैक बिछाने, विद्युत व्यवस्था, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्यों को गति दी जाएगी। इसके बाद परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।


दिसंबर तक जोड़ने का लक्ष्य

वर्तमान में मलाही पकड़ी स्टेशन से राजेंद्रनगर तक रैंप के माध्यम से कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का लक्ष्य है कि इस हिस्से को दिसंबर तक आपस में जोड़ दिया जाए। इसके पूरा होने के बाद कॉरिडोर-2 के बड़े हिस्से में मेट्रो संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।


कॉरिडोर-2 में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से पटना जंक्शन तक का रूट शामिल है। इस रूट के एलिवेटेड हिस्से में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक मेट्रो निर्माण और संचालन से संबंधित कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस हिस्से का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई है। परियोजना का लक्ष्य अगले वर्ष इस सेक्शन को चालू करना है।


अन्य हिस्सों में भी निर्माण जारी

पटना मेट्रो के विभिन्न सेक्शनों में समानांतर रूप से निर्माण कार्य जारी है। खेमनीचक से मीठापुर तक लगभग 3.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस रूट पर जगनपुरा, रामकृष्णानगर और मीठापुर स्टेशन बनाए जा रहे हैं।


इसके अलावा पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस हिस्से में विद्युत भवन, विकास भवन, राजा बाजार और रुकनपुरा स्टेशन शामिल हैं। यहां टनल निर्माण के साथ स्टेशन निर्माण का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।


दानापुर कॉरिडोर पर भी तेजी

दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य लगातार जारी है। इस सेक्शन में दानापुर से आरपीएस मोड़ तक रैंप बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग पर दानापुर, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़ और पाटलिपुत्र स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।


शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ

पटना मेट्रो परियोजना पूरी होने के बाद राजधानी की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। पूर्वी और पश्चिमी पटना के बीच यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। 


मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से रोजाना हजारों यात्रियों को समय की बचत के साथ सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना के विभिन्न चरणों में तेजी से हो रहे निर्माण कार्य से यह संकेत मिल रहा है कि पटना मेट्रो अपने निर्धारित लक्ष्योंकी ओर लगातार बढ़ रही है।