ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े

पटना छात्र प्रदर्शन हिंसा: बिहार पुलिस ने जारी की 117 संदिग्धों की तस्वीरें, पहचान के बाद होगी कार्रवाई

पटना में 22 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव मामले में बिहार पुलिस ने 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस सोशल मीडिया और वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर 22 जुलाई को पटना में छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया था। गांधी मैदान से विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों की भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था और मीडिया कर्मियों पर भी हमला बोला था। अब पटना पुलिस ने 117 संदिग्धों का फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। पहचान के बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 


22 जुलाई को राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और पथराव में शामिल संदिग्ध 117 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। इनकी पहचान की जा रही है और पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनेन का इस्तेमाल किया लेकिन उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। छात्रों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। लेकिन हजारों की भीड़ के सामने पुलिस को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करना पड़ गया। छात्र यही नहीं रुके वो बीजेपी कार्यालय के पास पहुंच गये और पथराव करने लगे।


 वहां भी पुलिस ने खदेड़कर वहां से भगाया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों को वहां से खदेड़ा। बुधवार को पटना में भारी बवाल के बाद बिहार पुलिस ने हंगामा और पथराव करने वाले कुल 117 लोगों का फोटो जारी किया है। इनकी पहचान की जा रही है। पहचान के बाद इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इन सभी फोटो को बिहार पुलिस और पटना पुलिस ने सोशल मीडिया  प्लेटफार्म एक्स पर अपलोड किया है। एक्स पर जाकर आप उन 117 लोगों का फोटो देख सकते हैं, जो छात्रों की भीड़ में शामिल थे और हंगामा मचा रहे थे। 117 संदिग्धों की तस्वीरें देखने के लिए इसे क्लीक करें...