ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Patna News: पटना में पहली बार रोड सेफ्टी थीम पर स्केटिंग मैराथन का आयोजन, ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने की यह अपील

Patna News: पटना में पहली बार सड़क सुरक्षा थीम पर स्केटिंग मैराथन का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने आम जनता से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: आगामी 31 अगस्त को राजधानी पटना एक ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है। पहली बार सड़क सुरक्षा की थीम पर स्केटिंग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। अब तक सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कार रैली, बाइक रैली, साइकिल रैली और फुट मार्च जैसे कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग और अनोखा प्रयास किया जा रहा है।


इस आयोजन की पहल कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस (NCC Alumni Association – NCC उड़ान) ने की है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 31 अगस्त 2025 को पटना में आयोजित होने वाले इस स्केटिंग मैराथन में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस स्केटिंग मैराथन का मकसद सिर्फ खेल और मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज को यह संदेश देना है कि सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। 


पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि स्केटिंग जैसी रोमांचक खेल गतिविधि के माध्यम से सड़क सुरक्षा का महत्व लोगों तक पहुंचाना इस अभियान की खासियत है। उन्होंने सभी स्केट प्रेमियों, संस्थानों और एजेंसियों से अपील है कि इस पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज में प्रसारित करने में सहयोग करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता