ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए शुरू हुई विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा, पांच रूटों पर 25 बसों का परिचालन; जानिए.. रूट और टाइम टेबल

Patna Bus Service: पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू की गई है। 25 बसों के साथ 5 प्रमुख रूटों पर यह सेवा संचालित होगी, जिससे सुरक्षित और किफायती आवागमन सुनिश्चित होगा।

Patna Bus Service
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna Bus Service: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सरकारी कर्मियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा का शुभारंभ सोमवार को परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर अपर सचिव परिवहन विभाग प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्य सुभाष नारायण इत्यादि उपस्थित थे।


परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में सचिवालय कर्मी निजी वाहनों से आवागमन करते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ती है। विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा शुरू होने से सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा ईंधन की बचत को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा यह कारगर कदम उठाया गया है। 


परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा का उद्देश्य सरकारी कर्मियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस सेवा के माध्यम से न केवल आवागमन को सुगम बनाया जाएगा, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम कर पेट्रोल-डीजल की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा। सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रमुख रूटों से बस सेवा शुरू की गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुलभ एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा मिल सके।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि इस विशेष सेवा के तहत पटना के विभिन्न पांच प्रमुख रूटों पर कुल 25 बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जिसमें 15 इलेक्ट्रिक बसें एवं 10 पिंक बसें शामिल हैं। ये बसें प्रतिदिन सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों के लिए संचालित होंगी। 


5 रुटों पर सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा


मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से सचिवालय

यह सेवा मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से शुरू होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स, विद्युत भवन, पटना उच्च न्यायालय एवं बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी। मल्टी मॉडल हब से सुबह 8.30 बजे, 8.40 बजे एवं 8.45 बस सचिवालय के लिए खुलेगी। 


दानापुर स्टेशन से सचिवालय भाया सगुना मोड़

यह सेवा दानापुर स्टेशन से शुरू होकर सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना नगर, आईजीआईएमएस, शेखपुरा मोड़ एवं चिड़ियाघर होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी। इस रूट पर सुबह 8.15 बजे,8.25 बजे एवं 8.30 बजे बस खुलेगी।


धनुकी मोड़ से सचिवालय भाया कंकड़बाग कॉलोनी मोड़

यह विशेष सेवा धनुकी मोड़ से शुरू होकर कुम्हरार, भूतनाथ रोड, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन एवं आर ब्लॉक होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी। इस रुट पर सुबह 8.20 बजे एवं सुबह 8.25 बजे बस खुलेगी। 


कुर्जी से सचिवालय तक पिंक बस सेवा

यह सेवा कुर्जी से शुरू होकर पी एंड एम मॉल, साईं मंदिर, पाटलिपुत्र कॉलोनी गोलंबर, ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड चौराहा एवं हड़ताली मोड़ होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी। कुर्जी से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और सुबह 9.11 बजे सचिवालय पहुंचेगी।


गांधी मैदान से सचिवालय भाया दानापुर स्टेशन

यह सेवा गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, हाईकोर्ट एवं बिहार म्यूजियम होते हुए विश्वेशरैया भवन जायेगी। गांधी मैदान से सुबह 8.45 बजे और सुबह 9.00 बजे बस खुलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता