ब्रेकिंग
पति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टपति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

पटना से गोपालगंज जाना अब होगा आसान, डुमरिया से बाकरगंज के बीच बन रहा नया हाइवे

PATNA : राजधानी से गोपालगंज जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना से गोपालगंज की दूरी कम होगी। डुमरिया घाट से पटना के बाकरगंज को जोड़ने के लिए नए हाइवे बनाया जा रहा है। एनएच

पटना से गोपालगंज जाना अब होगा आसान, डुमरिया से बाकरगंज के बीच बन रहा नया हाइवे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी से गोपालगंज जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना से गोपालगंज की दूरी कम होगी। डुमरिया घाट से पटना के बाकरगंज को जोड़ने के लिए नए हाइवे बनाया जा रहा है। एनएचएआइ ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। केंद्र सरकार की राम जानकी पथ फोर लेन योजना और पटना गंगा ब्रिज से गोपालगंज के लिए फोर लेन राज्य पथ योजना का बैकुंठपुर के मड़वा में जंक्शन होना है, जिसके लिए वहां काफी ज्यादा स्पेस की जरुरत है। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कल यानी बुधवार को पहले यहां निरीक्षण किया।



आपको बता दें, पटना गंगा ब्रिज से राज्य पथ का फोर लेन मार्ग डुमरिया घाट मड़वा से एनएच-27 में मिलाने की तैयारी है। ये परियोजना 92 किमी की है। यह फोर लेन राम जानकी फोर लेन पथ क्राॅस करते हुए मड़वा में ही निकलेगा। निरिक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता वीरेंद्र कुमार, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार, एनएचआइ के पदाधिकारी, बैकुंठपुर के बीडीओ अशोक कुमार, सीओ मौजूद थे। 



दरअसल, नए एनएच बैकुंठपुर प्रखंड के दियारा इलाका के ज़रिये 25 गांवों से कनेक्ट किया जाएगा। इसमें कर्मशिला पहाडपुर, बंगरा, मड़वा, सोनवरसा, बलहा, गम्हारी, छपिया, चिउटहा, बैकुंठपुर, बनहउली बनौरा, पीपरा, उसरी, गोरौली, बांसघाट मंसुरिया, महारानी उग्रसेन, मनटेंगराही खापे सोकनी, बसंत छपरा, मान टेंगराही खाम सिरहा, मान टेंगराही, पररिया निजामत, पररिया मलिकाना, हरपुर टेंगराही शामिल है। इस हाइवे के बन जाने के बाद लोगों को कई फायदे मिलेंगे। ख़ास बात तो ये है कि इसके निर्माण के बाद बैकुंठपुर दियारा पूरी तरह बदल जाएगा। 


टैग्स